बागपत, जून 17 -- बागपत, संवाददाता। पहली बार शादी के पंजीकरण की निगरानी की जिम्मेदारी स्टांप एवं पंजीकरण विभाग को सौंपी गई है। अब परिवार की मर्जी के बिना गुपचुप विवाह कर पंजीकरण कराना नव-युगलों के लिए आसान नही होगा। इसके लिए शासनस्तर से कड़ा रुख अपनाया गया है। अब शादी पंजीकरण के लिए आधे-अधूरे साक्ष्य नहीं चल पाएंगे। ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने पर ही विवाह पंजीकरण की कार्रवाई पूरी होगी। रजिस्ट्री विभाग का काम होगा कि शादी के पंजीकरण कराने वाले उप-रजिस्ट्रार के कामकाज की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह सुनिश्चित करेंगे कि शादी के लिए शासनस्तर से तय की गई गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नहीं। इसकी मासिक रिपोर्ट भी तैयार होगी। जब तक संशोधित नियमों को विधिवत रूप से तैयार करके लागू नहीं कर दिया जाता, तब तक आईजी स्टांप को दिशा-निर्देशों का पालन करवाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.