मैनपुरी, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महोली निवासी रामकुमार पुत्र अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गांव वहगमा निवासी रहमान पुत्र शेरखान ने उसका परिचय फिरोजाबाद निवासी रंजीत कुमार से कराया था, जो शादी कराने का दलाल बताया गया। रंजीत ने शादी कराने का आश्वासन देकर रामकुमार से 80 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि 25 जनवरी को उसकी शादी शिवानी नामक युवती से कराई गई। शादी के बाद तीसरे दिन मंगलवार को शिवानी दवाई लेने के बहाने उसे साथ लेकर शमशेरगंज पुलिया स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची, जहां पहले से ही रंजीत मौजूद था। इसी दौरान शिवानी ने अचानक रामकुमार का मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया और जब तक वह मोबाइल उठाता, तब तक शिवानी रंजीत की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। रामकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.