पीलीभीत, मई 7 -- बारात आने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने चार लाख की मांग रख दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। हाथापाई तक नौबत आ गई। पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर रात में शादी की रस्म पूरी कराई। सुबह बारात की विदा कराई। इसी दौरान दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। मामला काफी चर्चा में रहा। ब्लाक के एक गांव के निवासी एक ग्रामीण की पुत्री का विवाह समारोह था। सोमवार रात शाहजहांपुर के कस्बा निगोही से बारात आई। देर शाम बारात चढ़ने के बाद लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची, तो शादी की रस्में शुरू हुई। आरोप है कि इसी दौरान लड़का पक्ष के लोगों ने दहेज में चार लाख की मांग कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने असमर्थता जता दी। आरोप है कि वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। जब विरोध किया, तो हाथापाई पर उत...