बस्ती, जून 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरात जाने से कुछ समय पहले कार अनियंत्रित होकर घर के पास ही एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में गंभीर चोट आने से दूल्हे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी संजय सिंह की शादी तय थी। गुरुवार को बरात गोरखपुर जानी थी। बरात निकलने की घर पर तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं शादी की रस्मों को पूरा करने में जुटी थीं। इसी बीच इसी बीच संजय सिंह ने करीब एक वर्ष से घर पर खड़ी उनकी कार निकाली और उसे चलाने निकल पड़े। कहा यह भी जा रहा है कि उन्हें ठीक से कार चलाना आता भी नहीं था। उनके साथ कार की अगली सीट पर एक रिश्तेदार भी बैठे थे। घर से कुछ ही दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.