बरेली, मई 5 -- नवाबगंज। शादी के तीन दिन बाद नव विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने नव विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। वहीं उसके प्रेमी और ससुराल वालों ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया है। पुलिस ने उसके प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया। गांव की युवती का अपने ही गांव में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परेशान परिजनों ने युवती का बरेली के युवक से विवाह तय कर दिया। 18 अप्रैल को उन दोनों की शादी हो गई। 20 अप्रैल को वह अपने मायके आयी थी। जहां एक दिन रुकने के बाद वह 22 अप्रैल को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। रविवार को प्रेमी उसे लेकरउसकी मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस दोनों को साथ लेकर थाने पहुंची। पति और ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए। नव विवाहिता प्रेमी संग जाने की जिद पर अ...