आगरा, दिसम्बर 12 -- यूपी के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के छह दिन बाद ही कुछ ऐसा कर डाला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पहले तो दुल्हन ने सबका भरोसा जीता। लेकिन छह दिन बाद ही दुल्हन की सच्चाई पता लगते ही ससुराल वाले सदमे में आ गए। दुल्हन ने ससुराल वालों ने नींद की दवा देकर बेहोश कर दिया और घर के अंदर रखा सारा सामान लेकर चंपत हो गई। अगले दिन सभी लोग जागे तो घर के अंदर का नजारा देखा और दुल्हन को खोजने लगे। दुल्हन के लापता होने पर सबको सबकुछ समझ आ गया। पीड़ित परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ का है। दूल्हा जगवीर के अनुसार एक दिसंबर 2025 को उसकी शादी अंकिता से हुई थी। शादी को लेकर उसके परिवार वाले खुश थे। पांच-छह दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.