मऊ, फरवरी 26 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नंदौर में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। शादी के चौथे ही दिन दुल्हन ससुराल से नगदी समेत आभूषण और सभी सामान लेकर मायके पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मामला मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नंदौर का है। जहां बीते 20 फरवरी को गांव निवासी रामप्रीत के पुत्र अमन कुमार की शादी बलिया जनपद के भीमपूरा निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया की पुत्री ज्योति के साथ हुई थी। 22 फरवरी को बहुभोज था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। पीड़ित पति अमन कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया 24 फरवरी की सुबह वह टेंट वालों का हिसाब किताब कर रहा था, घर में केवल महिलाएं थी। तभी अचानक उसकी पत्नी का भाई, मां, भाभी, मौसी एवं चार अन्य महिलाएं एवं छह जवान लड़के आ धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.