हाजीपुर, जून 6 -- महुआ। शादी के चौठारी पर विरोधी के घर के सामने हरिया फोड़ने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर से महिलाएं समेत दर्जन लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार की रात महुआ थाने के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत चकिसुन गांव के वार्ड संख्या 5 में घटी। बताया जा रहा है कि गांव के दिलीप महतो के घर में शादी हुई थी। जिसके चौठारी पर महिलाएं द्वारा दूल्हा दुल्हन के साथ हरिया फोड़ा गया। यह भी बताया गया है जिसके दरवाजे के सामने हड़िया फोड़ा गया। उसे भोज में खाने का न्योता नहीं था। जिसको लेकर परिवार कुपित था। घायलों का इलाज सदर स्थल हाजीपुर में किया गया। चिकित्सा सम्मान कार्यक्रम 9 को महुआ। स्थानीय मानपुरा में आगामी 9 जून को चिकित्सा सम्मान आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इसमें दर्जनों चिकित्सकों को उनके का...