बागपत, फरवरी 7 -- यूपी के बागपत जिले से अनोखा शादी का कार्ड सामने आया है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। शादी के कार्ड पर क्यूआर कोड छपवाया गया है। यह आईडिया दूल्हे आकाश ने दिया। दूल्हे ने बताया कि इस क्यूआर कोड के जरिए लोग बिना यात्रा किए ही मुंह दिखाई और कन्यादान का पैसा ऑनलाइन भेज सकेंगे। युवक ने बताया कि इस पहल का मकसद सड़क हादसों को रोकना और रिश्तेदारों के आने-जाने में होने वाले खर्च और समय की बचत करना है। यह पूरा मामला दोघट कस्बे का है दोघट कस्बा निवासी आकाश बाल्मीकि स्वर्गीय संजय के पुत्र हैं। 7 फरवरी को उनकी बहन की शादी है। वहीं, 8 फरवरी को आकाश की खुद की शादी होनी है। युवक ने एक ही कार्ड पर दोनों की शादी का निमंत्रण छपवाया है। इस कार्ड पर ही क्यूआर कोर्ड छापा गया है, जिसको स्कैन करके लोग ऑनलाइन माध्यम से कन्यादान और मुंह दिखाई का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.