हाथरस, जनवरी 31 -- शादी के एक माह बाद ही टूटा रिश्ता,साथ रहने से इंकार -(A) शादी के एक माह बाद ही टूटा रिश्ता,साथ रहने से इंकार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर का मामला मोहल्ला कैलाश नगर में शादी के महज एक माह बाद ही दंपती के रिश्ते में दरार सामने आ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया,सहमति के बाद पति-पत्नी अलग हो गए। मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक युवक, जो बेकरी में काम करता है। शादी के एक महीने पहले आगरा की युवती से हुई थी। शादी के तुरंत बाद से ही पति-पत्नी के संबंध सामान्य नहीं रहे। आए दिन विवाद की स्थिति बनने लगी। इसी बीच विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पति के साथ न रहने का फैसला लेने के बाद विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग हाथरस पहुंचे। युवती ने कहा कि कई ऐसी...