नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ सरदार पटेल नगर के सिंगिहवा टोला में सोमवार को दर्दनाक घटना हुई। यहां का एक युवक रविवार को शादी के बारात लेकर घर लौटा और सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। इससे खुशियों वाले घर में मातम फैल गया। शादी के दूसरे दिन नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसका सुहाग उजड़ गया। सिंगिहवा निवासी मैनुद्दीन (24) पुत्र महीउद्दीन की रविवार को शादी थी। बारात गोण्डा जनपद के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र नेवादा गई हुई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद शाम को बारात वापस आई। रात में भोज का आयोजन किया गया, जो रात करीब 11 बजे तक चला। भोजन करने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में चले गए। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.