गिरडीह, मार्च 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के एक युवक को अपनी शादी की रस्म की फोटो सोशल मीडिया में डालना मंहगा पड़ गया। युवक की फोटो देखकर उसकी प्रेमिका ने इसका विरोध किया। युवक की प्रेमिका ने गांडेय थाना में आवेदन भी दिया। नतीजतन युवक की शादी कैंसल हो गई और युवक घर से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के भोगतिया लोहारी गांव निवासी प्रकाश यादव के 22 वर्षीय पुत्र सूरज यादव की शादी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलझरिया पंचायत के कोरियाद गांव में तय हुई थी। भोगतिया लोहारी गांव से युवक की बारात 7 मार्च को कोरियाद गांव के लिए निकलने वाली थी। दूल्हा और दुल्हन के घरों में शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। पंडाल आदि से घरों को सजाया गया था। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व भोगतिया लोहारी गांव में युवक की हल्दी की रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.