मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 11 फरवरी की शाम सात बजे घर से बांध पर पिताजी के लिए खाना लेकर जा रही थी, तभी रिश्ते के भाई के साले ने तीन चार लोगों के साथ घेर लिया और खाना फेंक दिया। उसके बाद शादी की नीयत से मुंह बांध कर अपहरण कर लिया। अन्यत्र ले जाकर एक कमरे में रखा। उसने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पिता ने बताया कि पुत्री ने फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य अपहर्ता मोतीपुर थाने के इस्माईला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.