मुंगेर, मई 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कोतवाली थाना की पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिक लड़की को लेकर फरार हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शादीपुर निवासी राजेश कुमार है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार एक नाबालिक लड़की को शादी की नीयत से आरोपी युवक भगा ले गया था। नाबालिक के पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आलोक में छानबीन के दौरान नाबालिग को बरामद करते हुए राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...