छपरा, अगस्त 18 -- दरियापुर। दरियापुर व डेरनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से एक छात्रा सहित तीन किशोरियों का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया। मठ ककड़ा गांव की एक 16 वर्षीया मैट्रिक की छात्रा का अपहरण कर लिया। वह अपने विद्यालय पढ़ने गई थी। उसी समय शादी की नीयत से चार लोगों ने उसका अपहरण किया गया। सैदपुर गांव की किशोरी शौच करने खेत में गई थी। वहीं से शादी की नीयत से उसे भगा लिया गया। वहीं डेरनी थाना क्षेत्र के छोटका बनेया गांव की एक किशोरी को भी शादी की नीयत से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके पिता ने अपहरणकर्ताओं पर पुत्री के साथ साथ नकद,गहने आदि सामान भी ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में तीनों के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.