गंगापार, जनवरी 1 -- इलाके के एक गांव में नये साल पर शादी की जिद को लेकर युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। जान देने की धमकी देने लगी। हालांकि घंटों परिजनों व पुलिस के समझाने बुझाने के बाद नीचे उतरी। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को सुबह नए वर्ष के अवसर पर एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों को भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों के काफी समझाने बुझाने के बाद टॉवर से नीचे उतरी। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाया। हालांकि घंटों बाद आपसी सहमति की बात सामने आई। उक्त मामले में थाना प्रभारी मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.