कुशीनगर, जनवरी 25 -- नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में रविवार को एक युवक थाने के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवती से विवाह को लेकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने करीब एक घंटे तक उसे समझाया, तब वह नीचे उतरा। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया और परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। गांव पहुंचकर फिर हंगामा करने पर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी युवक का गांव के दूसरे समुदाय की युवती से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। करीब चार माह पहले दोनों घर से चले गए थे, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वापस लौट आए थे। उस समय से दोनों परिवार विवाह को लेकर सहमत नहीं थे। रविवार को युवक ने युवती से शादी की जिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.