देवघर, मार्च 9 -- मधुपुर प्रतिनिधि बुढ़ई थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला बुढ़ई थाना पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने धमनी केराकुंडी गांव निवासी सोनू खान नामक युवक को आरोपी बनाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को आरोपित युवक ने बहला-फुसलाकर प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया। उसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बात युवक से की तो सीधे इंकार कर गया। कई तरह की धमकी भी देने लगा। पुलिस ने पोस्को एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.