फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वह काफी वक्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना रसूलपुर ने पुलिस बल के साथ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घर के निकट कर पकड़ा है। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम मोनू उर्फ मोहसीन पुत्र मोहम्मद शाहिद बताया है। वह गुड्डू वाली मार्केट गली नंबर 13 थाना रामगढ़ का रहने वाला है। थाने में उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में धारा 69, 352, तथा 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस को काफी...