गाजियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में लड़की को शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रकम गंवाने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वेव थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति के परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा 22 साल की बेटी थी। पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी की शादी के लिए उन्होंने उसके बैंक खाते में समय-समय पर रकम जमा कराई थी। खाते में कुल 25 लाख रुपए थे। शनिवार को बेटी रोज की तरह कपड़े की दुकान खोलने घर से निकली थी। कुछ देर बाद जब उसका भाई दुकान पर पहुंचा तो बेटी खून की उल्टियां करती मिली। पूछने पर उसने जहरीली गोलियां खाने की बात बताई। उसे सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इ...