नवादा, फरवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में 27 वर्षीया होमगार्ड महिला अभ्यर्थी से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। घटना 2025 की बतायी जाती है। युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपित ने उससे पल्ला झाड़ लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही दबाव बनाने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान धनंजय कुमार के रूप में की गयी है। वह कादिरगंज थाना क्षेत्र के झरायन गांव के भोला महतो का बेटा बताया जाता है। इधर, महिला पुलिस पदाधिकारी की अभिरक्षा में पीड़िता को नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी। इसके बाद पुलिस ने उसे नवादा कोर्ट में पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका 183 ...