लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- निघासन। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि भीरा कोतवाली के रामदीनपुरवा गांव निवासी पलविंदर सिंह के खिलाफ कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण करने और फिर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक शादी करने से मना कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उसे एसआई आदित्य यादव ने सिपाहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर खैरहनी गांव के आगे पुलिया के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...