मेरठ, जनवरी 21 -- परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने बताया कि गांव निवासी युवक का उनके घर आना जाना था। युवक विवाहित था। आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कई महीने बीतने के बाद उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए इंकार कर दिया। वहीं, आरोपी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.