शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- खुटार। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती ने 18 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 3 साल पहले उसकी जान पहचान राठ गांव निवासी नीरज पुत्र शंकर लाल से हुई थी। जिसके बाद आरोपी नीरज ने उससे शादी करने की हामी भरी थी दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया था। युवती का आरोप है कि इसके बाद नीरज 3 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 2025 में उसने जब नीरज से शादी करने की बात कही, तो नीरज ने साल 2026 में शादी करने को कहा था। लेकिन बीते दिन उसने फिर शादी करने की बात कही, तो वह अपनी बात से मुकर गया और शादी करने से मना क...