अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। अब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह मुकर गया। विरोध करने पर धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि चार साल पहले हादसे में पति की मौत हो गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक का घर पर आना-जाना शुरु हो गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए। इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अब आरोपी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में है। महिला ने शादी की बात कहीं तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हि...