रांची, जनवरी 28 -- रांची। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर योन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम कृष्णा सिंह है और वह बोकारो का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने अरगोड़ा थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवती का आरोप है कि आरोपी कृष्णा ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। शादी का दबाव देने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को बोकारो के बड़ा खटाल कश्मीर कॉलोनी से गिरफ्तार कर रांची लायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.