शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- पुवायां। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के ही अमन ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसकी मां को यह बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसके परिजनों से शिकायत की, लेकिन आरोपी नहीं माना। उसकी बगैर मर्जी के दो साल तक शारीरिक शोषण किया। धमकी थी कि अगर कहीं शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 20 फरवरी को अमन ने पीड़ित किशोरी को बुला लिया और शाहजहांपुर रोड स्थित बंद पड़ी एक टॉकीज के अंदर ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.