बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व विवाह के कहने पर मना करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि राजेश कुमार ने उससे शादी करने की बात कही। शादी के झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब मैंने शादी के लिए कहा तो वह इनकार कर गया। इतना ही नहीं राजेश व उसके घर के पीताम्बर, फूला देवी, देवी प्रसाद और सुनीता ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.