कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर करारी इलाके के युवक ने दो साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी का दबाव बनाने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि करारी के महाराजगंज गांव का श्रवण कुमार पुत्र बोधेलाल करीब दो साल पहले उसके संपर्क में आया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह यौन उत्पीड़न करने लगा। इधर बीच पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी आनाकानी करने लगा। 20 दिसंबर को उसने गाली-गलौज करने के साथ ही जानलेवा धमकी दी। मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.