मेरठ, फरवरी 13 -- दौराला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शादी से ठीक एक सप्ताह पूर्व प्रेमी पक्ष ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि मोदीपुरम निवासी प्रेमी विशाल के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था और 19 फरवरी 2026 शादी होनी है। प्रेमी ने शादी की तैयारियों के बहाने उसे होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने शादी की सभी तैयारियां दुल्हन का सामान, मेहमानों की सूची, भोज की व्यवस्था सब तय हो चुकी थी। लेकिन, मंगलवार को प्रेमी उसके पिता, माता, भाई और बहन ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल पर...