प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के एक गांव की निवासी युवती ने पट्टी कोतवाली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व धोखा देने सहित अन्य मामले का आरोप लगाते हुए तहरीर पट्टी कोतवाली में दी है। पट्टी कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में युवती ने आरोपित किया है कि वर्ष 2024 में उसके घर की बिजली खराब हो गई थी। बिजली ठीक करने के लिए उसने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव निवासी एक युवक को उसने बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि काम के दौरान ही युवक ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी मनोज उसे शादी का वादा करके घर से भगा ले गया। करीब 15 दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि उक्त युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर प...