बिजनौर, सितम्बर 11 -- युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर धमकी देने का भी आरोप लगाया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने दो जुलाई बेटी को शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म कर आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि कि ग्राम हबीबवाला निवासी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गाली-गलौज करते हुए शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी गिरफ्तारी के डर के चलते घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की काफी लंबे समय से गिरफ्तारी की फिराक में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी जुनेद पुत्र शकील उर्फ शराफत ...