औरैया, जनवरी 5 -- फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी स्नान कर रही थीं। इसी दौरान 18 वर्षीय युवती को भौंकपुर बेलापुर निवासी अनुज शादी के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस घटना में युवती की मां और पिता ने भी सहयोग किया। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही दो लोगों ने युवती को आरोपी के साथ जाते हुए देखा था। बताया गया कि युवती घर से चांदी की पायल, सोने की अंगूठी और करीब दो हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.