रुडकी, मार्च 21 -- क्षेत्र निवासी एक युवक अन्य युवती को बहला फुसलाकर कहीं भाग ले गया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर कहीं भाग ले गया था। आप है कि युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण भी किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.