गंगापार, जनवरी 15 -- शादी का झांसा देकर एक दलित युवती के साथ दुराचार करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने लिखापढ़़ी दर्ज कर जांच के लिए एसीपी मेजा को भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से युवक के घर में हड़कम्प की स्थिति है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि एक गांव की दलित बस्ती की एक पीड़िता ने एसीपी मेजा को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि गांव के आशीष कुमार पुत्र संतोष कुमार उससे शादी का झांसा देकर दुराचार किया। अब जब वह शादी करने के लिए बोला तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी मेजा संत प्रसाद के निर्देश पर युवक के खिलाफ मेजा थाने में लिखापढ़ी दर्ज कर ली गई है। इस बारे में आशीष कुमार ने बताया कि उसे गलत ढंग से फंसाया गया है। इस प्रकार की कोई बात नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...