अमरोहा, अगस्त 7 -- पंजाब की शादीशुदा महिला से धर्म छिपाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। करीब छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी युवक बाद में उसे नोएडा में तन्हा छोड़कर घर आ गया। दो बच्चों के साथ भटकते हुए बुधवार रात नौगावां सादात पहुंची पीड़िता ने जमुना खास चौकी पर तहरीर दे दी। धर्मांतरण करने से इनकार पर आरोपी युवक पर घर से निकालने का आरोप लगाया। इसके बाद कार्रवाई की मांग के लिए पीड़िता दो घंटे तक चौकी के बाहर बैठी रही। जानकारी पर पहुंचे हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव जमुना खास निवासी युवक कोहिनूर पंजाब के जालंधर में नौकरी करता था। आरोप है कि लगभग छह माह पूर्व उसने अपना नाम राहुल बताकर दूसरे संप्रदाय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.