रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। सायको थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो वर्षों से यौन शोषण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी रोहित नाग वर्ष 2024 से नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिमडेगा जिले के बानो थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी मिलने के बाद सायको थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लियाा। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी में सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, एसआई रामाकांत सिंह, एएसआई रौशन बाड़ा, हवलदार प्रदीप सांगा, हवलदार सुभीत कुजूर समेत आरक्षी मुकेश लकड़ा और तालेश्वर राम शामिल थे...