कौशाम्बी, जनवरी 21 -- चरवा थाना इलाके के एक गांव के युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार युवक ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके की युवती ने बताया कि चरवा थाना इलाके में उसकी रिश्तेदारी है। इसी दौरान आने-जाने में वहीं के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा और युगल ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी का दबाव बनाने पर युवक इंकार कर रहा है। वह किसी से बताने पर गाली गलौच कर जान से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.