दुमका, मार्च 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर गांव के ही दो बच्चों के पिता द्वारा यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने आरोपी दो बच्चों के पिता पर जरमुंडी थाना में लिखित शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को लेकर जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के आवेदन पर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। पीडित महिला का मेडिकल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.