एटा, मार्च 24 -- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म, घरवालों पर पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने गर्भपात भी कराया है। अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जिला हरदोई थाना हरपालपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले सुमित पुत्र राकेश उर्फ सर्वेश निवासी दाउदगंज थाना अलीगंज से फर्रुखाबाद में कोचिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। पीड़ित परीक्षा की तैयारी कर रही थी तो वहीं आरोपी सुमित अस्पताल में काम करता था। लगातार मुलाकात होने पर मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाए और गर्भवती हो गई। घरवालों को बिना बताए हरदोई में जाकर कोर्ट मैरिज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.