किशनगंज, फरवरी 19 -- किशनगंज, संवाददाता। पूर्व से शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने जब पति से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू की तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामले में पीड़ित महिला ने सोमवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी उसका प्रेम संबंध सदर थाना क्षेत्र निवासी एक अन्य युवक के साथ था। आरोपी युवक पीड़िता पर पति से तलाक लेने का दबाव बनाता रहता था। उसने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। आरोपी युवक के झांसे में आकर पीड़िता ने पति के साथ तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परेशान पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.