बलिया, फरवरी 25 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी वन विभाग के दारोगा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। रसड़ा इलाके की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया है कि बेल्थरारोड में वन दारोगा के पद पर तैनात उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी उग्रसेन जायसवाल ने विवाह कर पत्नी के रुप में रखने और दो बच्चों को पुत्र और पुत्री का अधिकार देने का झांसा देता था। उसने मुझे कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर आठ माह से शारिरिक शोषण करता था। जब मैने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो हत्या करने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया है कि वह शिकायत नहीं करने के लिए भी धमकाता तथा मेरे मोबाइल से वीडीओ आदि डिलिट कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर झांसा देकर दुष्कर्म करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.