कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता फतेहपुर के एक युवक ने कौशाम्बी की युवती के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। विवाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल इलाके की युवती का कहना है कि वह मौजूदा समय मंझनपुर में महिला थाना के पास रहती है। पीड़िता के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में रहने वाले ओंकार से हुई। आरोप है कि ओंकार ने शादी का झांसा देकर दुराचार करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद पीड़ित युवती ने विवाह करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। साथ ही उसका अश्लील फोटो-वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसका विरोध करने पर 20 द...