आजमगढ़, अगस्त 18 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव के निवासी किशोरी के पिता ने शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव अवदह खास निवासी प्रिंस की उसके गांव में आटा चक्की है। प्रिंस उसकी 17 वर्षीया बेटी को 11 अगस्त की रात में शादी का झांसा देकर भगा ले गया। प्रिंस का मित्र विशल दिक्षित निवासी अंबिकापुर ने सहयोग किया। रात में दोनो को लालगंज बाइक से छोड़ा था। प्रिंस के पिता लव सिंह उर्फ पिंटू सिंह जाति सूचक गाली गलौज और धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया है। विवेचना सीओ लालगंज कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.