कुशीनगर, जनवरी 12 -- पडरौना, निज संवाददाता। रवींद्रनगधूस थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ माह पूर्व भगाई गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती ने युवक के खिलाफ कोर्ट में बयान दिया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ माह तक दुष्कर्म किया तथा शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 26 दिसंबर को एक युवती घर से गायब हो गई थी। पुलिस इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर 27 दिसंबर को केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने तीन दिन पूर्व युवती को कानपुर से बरामद कर लिया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में हुए बयान में युवती ने बताया कि आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा शादी करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.