बरेली, अगस्त 26 -- फरीदपुर। शादी का झांसा देकर दबंग ने युवती के साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म किया। शादी से मुकरने पर परिवार वालों ने उसका दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। इस पर आरोपी ने वर पक्ष के यहां जाकर रिश्ता तुड़वा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। फरीदपुर के एक गांव की युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की जिद की तो मना कर दिया। परिवार वाले इज्जत के खातिर चुप्पी साथ गए। उन्होंने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद आरोपी लड़के पक्ष के घर पहुंच गया। वहां उसने युवती के साथ अपने प्रेम संबंधों के बारे में बताया। इस पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.