बस्ती, सितम्बर 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती का अश्लील वीडियो भी आरोपी ने बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र का रहने वाला मोनू यादव उनके सम्पर्क में आया। उससे बातचीत होने लगी। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा दिया। इसी बात का फायदा उठाकर उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.