अलीगढ़, फरवरी 2 -- दादाें, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना दादो में रविवार को गांव के ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रविवार को थाना दादों में तहरीर दी और बताया एक गांव निवासी प्रियांशु पुत्र सोरेनसिंह मेरी शादी अपने साथ करने का आश्वासन काफी दिन से देखकर मेरे साथ आए दिन दुष्कर्म व अश्लील हरकतें करता था। जिसने मेरे साथ मेरे शारीरिक संबंध कई बार बनाए और बाद में शादी करने के लिए मना कर दिया ज्यादा कहने पर मारपीट पर उतारू हो गया युवती द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...