लातेहार, फरवरी 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के किनामाड़ सीआरपीएफ कैंप के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक कार और बाइक के जोरदार टक्कर हो गई ,इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान मुकेश यादव, पिता सुरेंद्र यादव, ( 24) और पता कढ़िमा के रूप में की गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में पवन यादव, पिता सिकंदर यादव, (25) निवासी बोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल पवन यादव को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची स्थित रिम्स रेफ...