प्रयागराज, फरवरी 8 -- अशोक नगर निवासी एक परिवार की बेटी की शादी से पहले वर पक्ष ने नौ लाख रुपये देने की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। जबकि, शादी का कार्ड बंट चुका था और लॉन बुकिंग से लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। यहां तक कि सगाई में तीन लाख रुपये नकदी, सोने की अंगूठी व चेन समेत अन्य सामान दिए गए थे। कैंट थाना पुलिस नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उनकी बेटी की कानपुर के बर्रा जरौली निवासी बृज कुमार के बेटे सचिन से शादी तय हुई थी। पिछले साल सात फरवरी को धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई। सगाई में कन्या पक्ष की ओर से तीन लाख नकदी व अन्य सामान दिए गए थे। इस साल दस फरवरी को शादी तय हुई थी। राजापुर में मैरिज लॉन से लेकर अन्य सभी की एडवांस बुकिंग हो गई। यहां तक कि नाते-रिश्तेदार और परिचितो...